पौंग डैम में डूबी किश्ती, युवती लापता, गोता लगने से दो महिलाओं की हालत नाजुक

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन सिहाल में किश्ती के पानी में डूब जाने से एक युवती लापता हो गई, जबकि सात अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी अनुसार बड़ी बतराहन की पांच महिलाएं, एक युवती व दो बच्चों को लेकर सिहाल में बेड़ी पूजन के लिए आई हुई थीं। पूजन के बाद उन्होंने किश्ती से पौंग झील का नजारा देखने की इच्छा जताई।

जिसके बाद वे किश्ती में सवार होकर करीब 100 मीटर दूर जाते ही पानी भरने के कारण किश्ती डूबनी शुरू हो गई। एहसास होते ही माझी ने किश्ती को किनारे पर लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस कारण सभी सवार पानी में डूब गए।

इस दौरान दो बच्चों और अन्य महिलाओं को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। इनमें से दो महिलाओं की गोता लगने से स्थिति नाजुक हो गई, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक युवती लापता हो गई है। युवती की पहचान साक्षी (22) पुत्री गगन सिंह निवासी बड़ी के रूप में हुई है।

विधायक भवानी पठानिया ने घटनास्थल पर पहुंचते ही एनडीआरएफ को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस मौका पर पहुंच गई है तथा कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...