पोस्टमार्टम को ले जाते तेंदुए के दो दांत गायब, विभाग ने बैठाई जांच

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम को ले जाते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तेंदुए के दो दांत गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानवरों के अंगों की तस्करी की आशंका के बीच विभाग ने जांच बैठा दी है।

दरअसल, बीते मंगलवार को भराड़ी के वन खंड निहारी के छंदोह में शिकारियों ने गोली मारकर करीब साढ़े सात फुट के एक तेंदुए को मार दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव को झाड़ियों से उठाकर सड़क पर लाया गया।

वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। शिकारी तेंदुए के एक बड़े दांत को ले गए थे जबकि तीन दांत सही सलामत थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने तेंदुए के शव को गाड़ी में डालकर पोस्टमार्टम के लिए दधोल स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचाया।

पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि तेंदुए के मुंह के नीचे वाले दोनों बड़े दांत भी गायब हैं। वहीं ऊपर के हिस्से का एक दांत आधा टूटा हुआ मिला। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि विभाग की निगरानी में तेंदुए के दो दांत कैसे गायब हो गए।

तेंदुए का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मौत गोली लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान तेंदुए के मुंह के नीचे वाले दोनों दांत गायब थे। ऊपर के हिस्से का एक दांत आधा टूटा हुआ था।

मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर अनिल शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए विभागीय देखरेख में तेंदुए को ले जाया गया था। इस बीच उसके दांत कैसे गायब हुए, इसकी जांच विभाग कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...