पोषण वाटिका विषय के अन्तर्गत आयोजित की गईं विभिन्न गतिविधियां

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विकास खण्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने आज यहां दी।

सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘पोषण वाटिका विषय’ के अन्तर्गत पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सही पोषण के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

उन्हांेने कहा कि इस दौरान लोगों को फल एवं सब्जियों के पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अन्तर्गत पूरे जिला विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सही पोषाहार के विषय में जानाकरी प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों की कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...