पैसों का लालच देकर शातिर महिला ने उड़ाए गहने

--Advertisement--

Image

चम्बा- धर्म नेगी

पुराने गहनों के ज्यादा पैसे देने का प्रलोभन देकर एक प्रवासी महिला सलूणी क्षेत्र की चार महिलाओं के सोने के आभूषण उड़ाकर फरार हो गई। यह घटना विकास खंड सलूणी की दिघाई पंचायत की है। यहां बाहरी राज्य से आई एक महिला ने बड़ी चतुराई के साथ चार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को महिला ने गांव में जाकर इन महिलाओं से पुराने बर्तन लिए और उसके बदले में उन्हें पैसे दिए।

18 नवंबर को वह महिला दोबारा गांव पहुंची और उन महिलाओं को पुराने बर्तनों के अलावा चांदी के पुराने गहने बेचने पर ज्यादा पैसे देने का लालच दिया। उसके बाद महिलाओं ने अपने घर में रखे चांदी के पुराने आभूषण महिला को दे दिए और उनके बदले उन्हें पैसे भी दिए गए।

जब उसे लगा कि चार महिलाओं को उस पर पूरा भरोसा हो चुका है तो वह सोमवार को दोबारा उनके घर गई और सोने के आभूषण दिखाने को कहा। साथ में लालच दिया कि इन आभूषणों के बदले में उन्हें बहुत पैसे मिलेंगे। महिलाओं ने लालच में आकर अपने सोने के आभूषण महिला को दे दिए।

शातिर महिला अपने साथ उन आभूषणों को लेकर चली गई और अगले दिन पैसे देने का वादा कर गई। जब अगले दिन महिला नहीं लौटी तो चारों महिलाओं को चिंता सताने लगी। तलाश करने पर भी महिला का सुराग नहीं लगा। बुधवार को महिलाओं ने सलूणी चौकी में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि शातिर महिला ने चार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। कहा कि
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला की पहचान की जा रही है। जल्द ठगी करने वाली महिला पुलिस की गिरफ्त में होगी। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने अन्य लोगों से भी आग्रह किया है कि वे इस तरह किसी अजनबी को अपने गहने न दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...