पैदल ही सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, रास्ते में जनता संग स्कूली बच्चों से की बात

--Advertisement--

शिमला, 18 जुलाई – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी मंगलवार सुबह फिर देखने को मिली, जब वह प्रातः 9 बजे अपने सरकारी आवास ओक ओवर से सचिवालय पैदल ही पहुंच गए। न सरकारी गाड़ी और न ही सुरक्षा का कोई बड़ा तामझाम।

रास्ते में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ बातचीत की और स्कूल जा रहे बच्चों से पूछा पढ़ाई कैसी चल रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी थे।

सचिवालय पहुंचने के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की और उनके जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की फीडबैक ली। सचिवालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कांस्टेबल से भी बात की, साथ ही महिला कांस्टेबल की प्रशंसा भी की।

खास बात ये है सीएम के इस एक्शन की भनक अधिकारियों को भी नहीं थी। सीएम से मिलकर स्कूली बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू अक्सर बच्चों से बड़ी गर्मजोशी से मिलते हैं, जिससे बच्चों के फेवरेट बनते जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...