पेयजल व्यवस्था को ठीक करते समय फिटर की मौत

--Advertisement--

Image

चंबा – भूषण गुरुंग

प्रभावित पेयजल व्यवस्था को ठीक करते समय फिटर को दर्दनाक मौत मिली। वीरवार सुबह की यह घटी घटना जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायत साच की है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत साच के कुछ गांवों की चरमराई पेयजल समस्या को ठीक करने का पिछले 3 दिनों से काम चला हुआ था। जिस स्थान पर यह कार्य चला हुआ था वहां ऊपर पहाड़ से जंगल में आग लगने की वजह से पत्थर गिर रहे थे। हर बार जैसे ही पत्थर गिरते तो फिटर प्यार सिंह पुत्र चतरो राम निवासी गांव टिपरा पंचायत साच वहां से भाग कर अपनी जान को बचा लेते।

वीरवार की सुबह एक बार फिर जब प्यार सिंह अपने अन्य दो साथियों के साथ पेयजल व्यवस्था को ठीक करने में जुटा हुआ था तो ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। प्यार सिंह व उसके साथियों ने खुद को बचाने के लिए वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन इस बार प्यार सिंह को सफलता नहीं मिली।

दो पत्थर सीधे प्यार सिंह के सिर पर आकर लगे तो एक अन्य साथी की टांग में पत्थर लगा। प्यार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना के बारे पता लगा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्यार सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा पहुंचाने की व्यवस्था की।

मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर वहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...