पेपर लीक मामले का सरगना अभी भी पुलिस पहुंच से दूर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीमें आरोपियों की तलाश में दूसरे राज्यों में दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की ओर से गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में पांच दलाल हैं, जबकि नौ अभ्यर्थी हैं।

इसके अलावा एक अभ्यर्थी के पिता को भी एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इसमें पहले दिन गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि कुछ आरोपियों का पुलिस रिमांड 13 मई तक का है।

प्रदेश में उजागर हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है। इस संदर्भ में न तो एसआईटी प्रमुख मीडिया में कोई बयान जारी कर रहे हैं और न ही टीम में शामिल अन्य सदस्य कुछ बोलने को तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...