पेड़ पर रखे घास में लगी आग, चपेट में आई कार व गौशाला

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला के गोहर उपमंडल की बासा पंचायत के साथ लगते कुठेहड़ टिक्करी गांव में मंगलवार को आगजनी की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठेहड़ टिक्करी में स्थानीय माता का मेला चला हुआ था। सभी ग्रामीण मेले का आनंद ले रहे थे। मेले के साथ लगते गोकल चंद की गौशाला में अचानक आग लगी व आगजनी देख गांव में अफरातफरी मच गई।

पीड़ित गोकल चंद ने बताया कि पहले आग पेड़ पर रखे घास को लगी उसके बाद आग गौशाला की ओर बढ़ी, आग ने रौद्र रूप धारण कर गौशाला के पास खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गौशाला के अंदर बंधे तीन पशुओं को ग्रामीणों ने मुसतेदी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। इस आगजनी में गोकल चंद को करीब 5 लाख रुपये की क्षति पहुंची है। बासा पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...