पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

बल्ह विधानसभा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए उनके आवास डडोर में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बैठक की। जिसमें प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए भरपूर प्रयास किए गए।

एक के बाद एक कार्यकर्ता ने प्रकाश चौधरी के समर्थन में अपनी बातें रखीं और उन्हें पद न छोड़ने को कहा। वहीं कई कार्यकर्ताओं ने दूसरे गुट पर प्रकाश चौधरी के कार्यों को न होने के आरोप जड़े और उन्हें विकास कार्यों में अड़ंगा डालने के आरोप भी लगे।

कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि बल्ह और प्रदेश के विकास में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बहुत अधिक काम किया है। ऐसे में दूसरे गुट के लोग दिक्कत खड़ी कर रहे हैं, जिससे उनकी निराशा जायज है।

वीरवार शाम प्रकाश चौधरी ने फेसबुक पर अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का एलान कर दिया था, जिसके बाद प्रदेश और जिला कांग्रेस में हड़कंप मच गया था। वहीं प्रकाश चौधरी ने अपना इस्तीफा देने का कारण कांग्रेस के ही नेताओं के द्वारा उनके कार्य में की जा रही रोक-टोक बताया था। इसके बाद रविवार को आज उनके घर में उनको मनाने के लिए कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे और उनको मनाने का प्रयास जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...