पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हो शाहपुर आईटीआई का नाम : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि भारत में तकनीक और कौशल विकास के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का बहुत योगदान है।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने अपना अंतिम भाषण शाहपुर में दिया था। उनके योगदान को याद करते हुए और उनकी पुण्य स्मृति में प्रदेश के सबसे पुराने संस्थानों में से एक शाहपुर आईटीआई का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि हमारे अधिकतम परिवार और आर्थिकी कृषि से जुड़ी है। उन्होंने आईटीआई में कृषि और बागवानी से जुड़े विषयों को जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को ऑन फील्ड ट्रेनिंग के लिए विभागों के साथ जोड़कर इंटर्नशिप करवायी जानी चाहिए।

केवल ने शाहपुर आईटीआई में स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने और आईटीआई की चारदीवारी करने की मांग तकनीकी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इन मांगों पर सहमति जताते हुए इनके निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश जारी किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...