पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस पर हिमाचल के कर्मचारियों व पेंशनरों को मुख्‍यमंत्री की बड़ी सौगात, पुलिस कर्मियों को भी राहत

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन में 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। तीन फीसद डीए की घोषणा सहित छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन में राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। आज प्रदेश 51 वर्ष पूरे करने के बाद 52वें पूर्ण राज्यत्व में प्रवेश कर गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कर्मचारियों को मालामाल कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को तीसरा विकल्प भी दिया जाएगा, ताकि सभी कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का लाभ मिल सके। इसके अलावा भी यदि कोई कर्मचारी नए वेतन आयोग के लाभ से वंचित रह जाता है तो उसके लिए भी सरकार के अन्य कई विकल्प खुले हैं।

पुलिस कर्मियों को भी सीएम जयराम ठाकुर ने कई बड़े तोहफे दिए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल का अनुबंध कार्यकाल आठ वर्ष से घटाकर 2 वर्ष किया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश के पेंशनरों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार पंजाब की तर्ज पर पेंशन प्रदान करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...