पूरे हिमाचल को सांसें दे सकता गगरेट का यह गैस प्लांट, कांगड़ा जिला के लिए हो रही सप्लाई, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

देश में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है जबकि हिमाचल में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। ऑक्सीजन की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सरकार व प्रशासन ने बेशक अपनी तरफ से पूरी तैयारी की हुई है लेकिन इस आपदा के समय में किसी को पता नहीं कि ऑक्सीजन की कितनी जरूरत कब पड़ जाए।

ऐसे में गगरेट स्थित जेके प्लांट ने दावा किया है कि पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने देंगे। इनके प्लांट में प्रतिदिन 400 सिलेंडर रिफिल करने की क्षमता है और इस समय औद्योगिक इकाइयों को ऑक्सीजन देनी पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

फिलहाल इस उद्योग ने जिला कांगड़ा को 80 और जिला ऊना प्रशासन को 50 सिलेंडर प्रयोग करने के लिए दिए हैं। एक सिलेंडर की क्षमता सात घनमीटर है और इस समय इनके पास 717 सिलेंडर का स्टॉक है। जेके गैस न सिर्फ अपने सिलेंडर की रिफिलिंग कर रहा है बल्कि बहुत से ऐसे लोगों के सिलेंडर भी रिफिल कर रहा है जो ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल में करते हैं। इस समय अनुमान के मुताबिक 300 के करीब सिलेंडर रोजाना भरे जा रहे हैं।हालांकि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन दिक्कत यह है कि खाली सिलेंडर नहीं मिल रहे।

खाली सिलेंडर की कमी
इस समय उद्योग के पास खाली सिलेंडर कम हैं और सरकारी अस्पताल में भी खाली सिलेंडर बेहद कम हैं। कभी अस्पताल को सिलेंडर की इतनी जरूरत ही नहीं आई। इस समय गगरेट क्षेत्र में दो एलपीजी सिलेंडर बनाने वाले उद्योग बंद पड़े हैं, एक दियोली में और दूसरा अम्ब में। यदि प्रशासन उन उद्योगों में थोड़ा-सा फेरबदल करे और वहां पर ऑक्सीजन के सिलेंडर बनाने शुरू कर दे तो पूरे हिमाचल में ऑक्सीजन का संकट दूर हो जाएगा।

जानिए क्या कहते हैं कांगड़ा और ऊना के डीसी
उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति का कहना है हमने जेके गैस से फिलहाल 80 सिलेंडर लिए हैं तथा और भी सिलेंडर हमें अब चाहिए क्योंकि निजी अस्पताल भी अब मांग कर रहे हैं। जल्द ही जेके गैस से ऑक्सीजन मंगवाई जाएगी।

डीसी ऊना राघव शर्मा का कहना है जिला ऊना में क्षमता से ढाई गुना ऑक्सीजन है। आपात स्थिति के लिए भी हमने पर्याप्त साधन तैयार रखे हैं। फिलहाल ऑक्सीजन की स्थिति ठीक है।

पूरे प्रदेश में कर सकते हैं आपूर्ति
जेके गैस प्लांट के संचालक सुरेश शर्मा का कहना है हम 165 रुपये प्रति सिलेंडर प्रदेश में दे रहे हैं और 400 सिलेंडर प्रतिदिन रिफिल करने की क्षमता हमारे प्लांट की है। इस समय जिला ऊना और कांगड़ा को ऑक्सीजन दी है। यदि आवश्यकता पड़ी तो हम पूरे प्रदेश में आपूर्ति कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...