पुलिस ने राहगीर व्यक्ति से बरामद की 18 बोतल अवैध शराब

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 01 नवंबर – अनिल कपलेश

थाना क्षेत्र नादौन के सैरा गांव में एक व्यक्ति से 18 बोतल अवैध शराब पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तो चौकी गांव के पास पुलिस कर्मियों को पैदल जा रहे एक व्यक्ति पर शक हुआ। जब उसे रोककर उसके थैले का निरीक्षण किया गया तो उसमें रखी 18 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार निवासी गांव सैरा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...