पुलिस ने नाकाबंदी पर वाहन से पकड़ी शराब की खेप, 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

 

गगरेट पुलिस ने एक वाहन में ले जाई जा रही देसी शराब की 25 पेटियां पकड़ने में सफलता हासिल की है। दावा यह किया जा रहा है कि शराब की खेप शराब कारोबारी की थी और इसे दूसरे ठेके पर भेजा जा रहा था लेकिन वाहन में सवार लोग इस संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एसएचओ दर्शन सिंह के नेतृत्व में गगरेट पुलिस ने लोहारली गांव में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें देसी शराब की 25 पेटियां पाई गईं।

 

वाहन सवार लोग इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके चलते पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।

 

डीएसपी सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...