पुलिस ने दो युवकों से पकड़ा 10 लाख का चिट्टा

--Advertisement--

Image

दो अलग-अगल मामलों में मिली कामयाबी

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर सदर पुलिस टीम ने जामली के पास लाखों का चिट्टा बरामद किया है। देर रात दो अलग-अलग मामलों में सदर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। एक मामले में 252 ग्राम व दूसरे मामले में 11. 43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

मार्केट में इस चि_े की कीमत करीब 10,00,000 रुपए तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम इंस्पेक्टर भूपेंद्र की अगवाई में जामली के पास नाकाबंदी की हुई थी और इस दौरान गाडिय़ों की चेकिंग की जा रही थी।

बताया जा रहा है की चंडीगढ़ से आ रही सीटीयू नंबर बस को भी चैकिंग के लिए रोका गया और बस की चैकिंग की। इस दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और हड़बड़ाने लगा।

जब उसकी चैकिंग की गई, तो उससे एक बैग बरामद हुआ। जब बैग को चैक किया गया तो उसमें 252 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी युवक की पहचान शशि कुमार गांव बरमाणा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

सदर पुलिस टीम ने दूसरे एक अन्य मामले में लगघाट में चिट्टे सहित युवक को पकड़ा है। उधर, इस बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर राज कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस ने मुहिम छेड़ी हुई है और नशे का कारोबार करने वाले को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

भारी मात्रा में  चिट्टे के साथ दो युवकों को पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है। वह कहां से लेकर आया था ओर कहां इसकी सप्लाई करने जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...