हाशिए पर आए अडानी के शेयरों में आया बड़ा उछाल, टॉप अमीरों की लिस्ट में लंबी छलांग

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के लिए मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद यह पहला मौका है जब अडानी की कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

शेयरों में आई उछाल से अडानी के नेटवर्थ भी बढ़ी है और अब वह दुनिया के अमीरों की टॉप-20 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गोतम अडानी अब दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

मंगलवार को अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर ने 15 प्रतिशत तक की छलांग लगाई। शेयरों में आई उछाल से उन्होंने एक दिन में सर्वाधिक 463 मिलियन डॉलर की कमाई की।

मंगलवार को सबसे अधिक कमाई करने वाले उद्योगतियों में गौतम अडानी नंबर-1 पर हैं जबकि ट्विटर और टेस्ला के मालिक तीन बिलियन डॉलर की गेन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अडानी के शेयर 66 फीसदी तक गिर गए थे।

शेयरों में आई गिरावट से गोतम अडानी टॉप अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसककर 22वें स्थान पर पहुंच गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...