लाहौल की बर्फीली वादियों में घूम रहे हिम तेंदुए, कैमरे में हुए कैद

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिम तेंदुए इन दिनों हिमाचल प्रदेश के लाहौल में जगह-जगह देखे जा रहे हैं। खासकर तेदुओं को घाटी के रिहायशी इलाकों के आसपास घूमते हुए देखा जा रहा है। अब लाहौल के दालंग के पास दालबोग की पहाड़ी पर एक हिम तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है।

इसपे पहले बिलिंग के समीप पहाड़ी पर दीपेंद्र ओथंगबा ने अपने कैमरे में कैद किया था। इसके अलावा तीन हिम तेंदुए मूलिंग पुल से छुरपक में टहलते हुए देखे गए थे। सोमवार शाम को को एक स्नो लैपर्ड दालंग के समीप दलबोग की पहाड़ी में देखा गया।

ऐसे में माना जा रहा है कि लाहौल-स्पीति जिले में इनका कुनबा बढ़ रहा है, जो वन्य प्राणी विभाग के साथ प्राकृतिक के लिए अच्छी खबर है। अब वन विभाग लाहौल ने भी भी इनकी सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पर्यावरण प्रेमी इसे वाइल्ड लाइफ टूरिज्म के लिए भी सुखद मान रहे है।

वनमंडलाधिकारी लाहौल दिनेश शर्मा ने कहा कि यह वाइल्ड लाइफ के लिए अच्छी बात है। शर्मा ने बताया कि वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम इन पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने घाटी के लोगों से भी उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...