पुलिस ने कार से पड़की चरस की बड़ी खेप, 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना सदर के तहत पुलिस ने कार सवार 2 लोगों से 3.954 किलोग्राम चरस व 0.052 ग्राम हशीश तेल बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान चंडीगढ़-मनाली एनएच पर कल्लर से करीब एक किलोमीटर पीछे वाहनों को चैक करने के लिए नाका लगाया हुआ था। उस दौरान बिलासपुर की ओर से आई एक कार को जांच के लिए रोका गया।कार में चालक सहित 2 लोग सवार थे।

पुलिस ने जब चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो वह घबरा गया, जिस पर पुलिस को उस पर शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 3.954 किलोग्राम चरस व 0.052 ग्राम हशीश तेल बरामद हुआ, जिसको पुलिस ने तुरंत कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने 2 कार सवार लोगों से चरस व हशीश तेल बरामद किया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...