पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में दी दबिश, चोरी के सामान के साथ 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

गिरिपार क्षेत्र के सतौन में पुलिस टीम ने 2 बदमाशों को चोरी के सामान के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौन पंचायत में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। लोगों के घरों से गैस सिलैंडर आदि चोरी हो रहे थे।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत की, जिसके बाद राजबन पुलिस ने सतौन में एक कबाड़ी की दुकान में छापेमारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस को दुकान से 2 गैस सिलैंडर व अन्य सामान बरामद हुआ। जब पुलिस ने कबाड़ का काम करने वाले अभिमन्यु निवासी राजबन से पूछताछ की तो उसने एक अन्य व्यक्ति का नाम लिया।

इसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी धनसुपु को सतौन से ही हिरासत में लिया। जांच के दौरान यूपी के व्यक्ति से भी चोरी का सामान बरामद हुआ।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...