पुलिस ने एक खड़े कैंटर से 79 पेटी देसी शराब की बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

गोलवां के जंगल में पुलिस ने पकड़ी 79 पेटी देसी शराब, गाड़ी छोडक़र भागे नशा तस्कर

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर ने शराब का जखीरा पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोलवां के जंगल से 79 पेटी देसी शराब मार्का संतरा को एक गाड़ी सहित पकड़ा है।

गोलवां के जंगल में पुलिस ने पकड़ी 79 पेटी देसी शराब, गाड़ी छोडक़र भागे नशा तस्कर

पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह तडक़े रैहन व राजा का तालाब के बीच सकरी में नाका लगाया हुआ था कि नाके के कारण जब माफिया को कहीं जाने का मौका न मिला, तो वो शराब से भरी गाड़ी को गोलवां के सुनसान जंगल में छोड़ कर भाग गए।

जैसे ही पुलिस को इस गाड़ी का पता चला तो पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया जिसमें 79 पेटियां देशी दारू की बरामद हुई हैं। पुलिस जांज मे जुटी है कि शराब की सप्लाई कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी। गाड़ी से कुछ कागजात भी मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी चालक फरार हो गया है। कार व शराब को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...

डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

हिमखबर डेस्क  इस वर्ष 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर जिले में हाई अलर्ट, कई गतिविधियों पर रोक

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे के दृष्टिगत...

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...