पुलिस थाना रक्कड़ के नए प्रभारी किशोर चंद ने संभाला कार्यभार

--Advertisement--

रक्कड़/देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना रक्कड़ में किशोर चंद ने शुक्रवार को नए एसएचओ के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पूर्व में किशोर चंद कांगड़ा थाना में जांच अधिकारी और डाडासीबा पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वर्ष 1968 में जन्मे किशोर चंद ने पुलिस विभाग में पिछले 37 वर्षों से सेवा की है और दो बार डाडासीबा थाना में चौकी प्रभारी के रूप में कार्य किया है। उन्होंने नशा खोरी और पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की है।

ये रहेगी प्राथमिकता

थाना प्रभारी किशोर चंद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों पर अंकुश लगाना, कानून व्यवस्था स्थापित करना, महिला सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना और क्षेत्रभर के मध्यमवर्गीय परिवारों और आम जनता को प्राथमिकता देते हुए न्याय दिलवाना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध नशा बेचने वाले और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...