पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज, तो नालागढ़ में सड़क हादसे का मामला दर्ज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गुल्लरवाला के नजदीक आरोपी अनूप कुमार पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी उ0प्र0 को लोगों को जुआ खेलने के उकसाते हुए पाया जोकि लोगों को 100 रू लगा कर 200 रू देने का लालच देकर द़डा सट्टा लगवा रहा था।

जिस पर पर पुलिस थाना बद्दी में अनूप कुमार उपरोक्त के खिलाफ जुआ अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया जो है। अनूप कुमार उपरोक्त से तालाशी के दौरान 1000/- रूपये ब्रामद किए गए है।

तो दूसरी तरफ मगलवार शाम के समय नंगल स्थित पैट्रोल पम्प के सामने एक मोटरसाइकिल न0 HP12-L-6925 ने लापरवाही व तेज रफ्तारी से आते हुए टेम्पो न0 HP12A-5501 को टक्कर मार दी। उपरोक्त टेम्पो नालागढ की ओऱ से नंगल स्थित पेट्रोल पम्प की ओर जा रहा था।

इस हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चोट आई जिन्हें उपरोक्त टेम्पो चालक मौका पर मौजूद लोगों की सहायता से ईलाज हेतू नालागढ़ अस्पताल ले गया। पुलिस थाना नालागढ़ में भा0द0स0 की धारा 279,337 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही जारी है। यह जानकारी डीएसपी हेड क्वार्टर बद्दी प्रियांक गुप्ता ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...