पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1.28 किलोग्राम चरस के साथ दबोचा युवक

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी नारकोटिक्स और पधर पुलिस की टीम ने उरला के समीप एक राहगीर युवक से 1 किलो 28 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। नारकोटिक्स मंडी और पुलिस टीम नैशनल हाईवे मंडी-जोगिंदरनगर पर गश्त कर रही थी। इस बीच टीम को सूचना मिली कि एक युवक नशे का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही नारकोटिक्स मंडी और पुलिस टीम ने रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया।

दोपहर बाद उक्त युवक घर से पैदल एनएच पर जंगल से होते हुए उरला के समीप गडोरी मोड़ पर निकला। वहां पहले से मौजूद नारकोटिक्स टीम को देख युवक घबरा गया। इस दौरान उसने हाथ में लिया बैग नाले की ओर फैंक दिया और खुद भागने लगा। इस बीच मौके पर तैनात कर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवक द्वारा नाले में फैंके गए बैग की तलाशी लेने पर उसमें से चरस की खेप बरामद हुई।

पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान दौलत राम (35) निवासी गांव धारकसयाण डाकघर झटिंगरी तहसील पधर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेन्द्र सिंह नेगी ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...