पुलिस के सामने ही भीड़ गए दो गुट, महिला सहित 13 गिरफ्तार

--Advertisement--

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हुआ हंगामा, दोनों गुट पुलिस के सामने ही मौके पर उलझ गए। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

माजरा क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों गुट पुलिस के सामने ही मौके पर उलझ गए। वहीं पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि तहसीलदार पांवटा के समक्ष पेश करने के बाद सभी को जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माजरा थाना क्षेत्र में शामलात भूमि क्षेत्र में दो गुटों के बीच भूमि विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन दोनों गुट पुलिस के सामने ही भीड़ गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया।

शांति भंग करने पर महिलाओं समेत दोनों ही पक्षों के हाथापाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया, जिन्हें तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा के समक्ष पेश किया गया। सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...