पुराने गहनों की अवश्य कराएं हॉलमार्किंग – राजीव सांख्यान

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान ने लोगों से अपने घरों में रखे पुराने गहनों की हॉलमार्किंग अवश्य कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी हॉलमार्क सेंटर पर जाकर यह कार्य कराया जा सकता है।

वे भारतीय मानक ब्यूरो के सौजन्य से विभिन्न विभागों के प्रमुखों के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

जिला राजस्व अधिकारी ने कहा की भारतीय मानक ब्यूरो की मानकीकरण एवं प्रमाण योजना उपभोक्ताओं और उद्योगों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उत्पाद सुरक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। उन्होंने आईएसआई मार्क क़ो उत्पादों पर नितांत आवश्यक बताया।

भारतीय मानक ब्यूरो के राज्य शाखा प्रमुख अनिमेष कुमार ने विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान की। बैठक में बीआईएस केयर ऐप के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा के मानक संवर्धन अधिकारी अतुल चतुर्वेदी और जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...