पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में गुरुवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

विद्यालय के कक्षा 12 के छात्रों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए अपने शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए समर्पित है। 5 सितंबर 1888 को विख्यात शिक्षाविद एवं भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ. राधाकृष्णन का विद्यार्थियों के प्रति गहरा लगाव था । वे एक आदर्श शिक्षक थे।

डॉ. राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के विकास का एक महत्वपूर्ण पहलू भी है। प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि सृजन एवं प्रलय दोनों शिक्षक की गोद में पलते हैं, अतः शिक्षक की समाज के विकास में सबसे अहम् जिम्मेदारी होती है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया । श्रेष्ठ शिक्षक की भूमिका निभाने वाले छात्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजन में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों का धन्यावाद ज्ञापित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...