पीएम ने जाना कांगड़ा का हाल, संक्रमण के बीच स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या में हो रहा इजाफा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

प्रदेश व देश के सबसे अधिक संक्रमित जिलों में शुमार कांगड़ा की ओर केंद्र सरकार का ध्यान भी जाने लगा है,यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांगड़ा का हाल जाना है और यहां के लोगों को सोशल वैक्सीन अपनाने का नया मंत्र दिया है।

केंद्र सरकार कांगड़ा में वैंटीलेटर की संख्या भी 60 से बढ़ाकर 94 करने जा रही है इसके अलावा प्रदेश सरकार भी बिगड़े हालात के बीच कांगड़ा पर फोक्स कर रही है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को धर्मशाला पहुंचकर कांगड़ा के हालात का जायजा लेने के साथ-साथ यहां पर हिमाचल के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए एक संजीवनी किट भी लांच किया।

कोरोना संक्रमितों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

इतना ही नहीं यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करते हुए अब पालमपुर के बाद नूरपुर में भी सारी वार्ड बना दिया गया है, जहां पर करीब 50 मरीजों को सुविधा मिलेगा।

इस तरह से कांगड़ा जिला में धर्मशाला, टांडा मेडिकल कालेज, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज पपरोला, पालमपुर सिविल अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेकशिफ्ट अस्पताल के बाद अब नूरपुर सिविल अस्पताल में भी कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा शुरू की गई है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को राज्यों के सीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस से चर्चा की।

वीडियो कान्फ्रेंस में ये रहे मौजूद

कांगड़ा जिला से डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति और सीएमओ गुरदर्शन गुप्ता इसमें जुड़े थे।

सोशल वैक्सीन मंत्र

सोशल वैक्सीन यानी मास्क सही ढंग से पहनना, दो गज की दूरी का पालन, हाथों की सफाई, भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने और बिना कारण घर से निकलने से परहेज और कोविड वैक्सीन लगवाना शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...