पीएनबी ने रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत, बलिदानी विवेक की पत्नी को दिया एक करोड़ रुपये का चेक

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हेलीकाप्‍टर दुर्घटना में ज़िला कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल के गांव अप्पर ठेहड़ू के बलिदानी लांस नायक विवेक कुमार की धर्मपत्नी प्रियंका देवी को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा पीएनबी रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत खोले गए खाते में हवाई दुर्घटना में शहीद हुए सैनिक को एक करोड रुपये की बीमा राशि का भुगतान किया जाता है। एमआई 17 बी 5 हेलीकाप्टर दुर्घटना में 8 दिसंबर को सीडीएस जनरल विपिन रावत व अन्य सैन्य अफसरों के साथ विवेक कुमार भी शहीद हुए थे।

हादसे में में शहीद की धर्मपत्नी को एक करोड़ रुपये बीमा राशि का भुगतान मुख्य महाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक प्रधान कार्यालय नई दिल्ली सुनील कुमार सोनी द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा, राहुल कुमार की मौज़ूदगी में प्रदान किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख शिमला प्रमोद कुमार दुबे, मंडल प्रमुख धर्मशाला अमरेंद्र कुमार, एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कांगड़ा कुलदीप कुमार कौशल उपस्थित रहे।

मंडल प्रमुख धर्मशाला अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक सदैव ही सैनिकों का सम्मान करता है एवं सैनिकों के कल्याण के लिए बैंक द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसी कड़ी में रक्षक प्लस सैलरी बचत खाता योजना के तहत खोले गए खाते पर एक करोड़ की बीमा राशि का भुगतान किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त और बैंक अधिकारियों शहीद के परिजनों उनके पिता रमेश चंद, माता आशा देवी, उनकी पत्नी प्रियंका से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...