पीएनबी आरसेटी ने मुर्गी पालन का प्रशिक्षण किया शुरू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 07 सितम्बर- राजीव जस्वाल

पीएनबी आरसेटी के निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला बेरोजगार युवक व युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिन का मुर्गी पालन का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स आरंभ किया गया। जिसका शुभारंभ डीडीएम नाबार्ड अरूण कुमार खन्ना ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफार्म भी वितरित की।

उन्होंने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगड़ा के 25 युवक भाग ले रहे है। महेन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा आने वाले दिनों में डेयरी फार्मिंग एवं केचुआं खाद 10 दिन, प्लंबिंग का कार्य 30 दिन,  ब्यूटी पार्लर 30 दिन, सिलाई कढ़ाई 30 दिन तथा कृषि उद्यमी 13 दिन  के कोर्स निःशुल्क शुरू किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक-युवतियां पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा स्थित धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संस्थान में व्यक्तिरूप से अथवा उनके मोबाइल नम्बर 94180-20861 तथा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जाएंगे जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के माध्यम से कांगड़ा जिला के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...