पिता ने गांव के युवक पर बेटी को अगवा करने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना, 05 जुलाई – अमित शर्मा

जनपद के उपमंडल अम्ब के तहत एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घर में उसके पिता की मौत के बाद पहली बरसी का कार्यक्रम था।

पूरा परिवार बरसी के कार्यक्रम में व्यस्त था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पाया कि उसकी बेटी घर में नहीं दिख रही है। जिसके बाद उसे पूरा परिवार ढूंढने में लग गया, लेकिन वह नहीं मिली। सभी लोग परेशान हो गए।

इसी बीच उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनके ही गांव का आरोपित युवक रवि कुमार उनकी बेटी को जबरदस्ती अगवा करके ले गया है। आरोपित ने जबरदस्ती उनकी बेटी को अपने कब्जा में रखा हुआ है।

उधर थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने इस आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके मामले की संबंध में जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...