पावर लिफ्टिंग में उन्नति ने जीते दो रजत पदक

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

हरियाणा के करनाल में हुई राष्ट्रीय स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की उन्नति वर्मा ने दो रजत पदक जीते हैं। उन्नति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई में होने वाली प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाएंगी।

उन्नति पालमपुर कृषि विवि में पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों सुधीर वर्मा और शिवानी वर्मा ने बताया कि बेटी ने गुरु नानक मिशन स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की है। उन्नति राष्ट्रीय चैंपियन निखिल गौतम से पावर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। हरियाणा के करनाल में चतुर्थ रॉ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बैंचप्रेस और डेडलिफ्ट दोनों वर्गों में बेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक हासिल किए हैं।

अब उन्नति का चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्नति वर्मा ने जीत का श्रेय कोच निखिल गौतम और परिजनों को दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...