पावर लिफ्ट‍िंग प्रतियोगिता में कांगड़ा ओवरआल विजेता, सोलन के मोहित और प्रियंका स्‍ट्रांग मेन व वूमेन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्ट‍िंग एसोसिएशन व रैत द जिम की ओर से आयोजित राज्‍यस्‍तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला ओवरआल चैंपियन रहा। इसके अलावा सोलन के खिलाड़ी दूसरे स्‍थान पर रहे। सोलन के मोहित कुमार को स्‍ट्रांग मेन और प्रियंका को स्‍ट्रांग वूमेन का खिताब दिया गया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन मौके पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्‍य अतिथि‍ शिरकत की। इसके अलावा एसोसिएशन के अध्‍यक्ष केवल सिंह पठानिया और सुनंदा पठानिया भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्‍य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़‍ियों को ट्राफी देकर पुरस्‍कृत किया।

एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह ने बताया सब जूनियर कैटागिरी के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा का मोहित प्रथम, मोहित कुमार दूसरे व कांगड़ा का ही चिराग तीसरे स्‍थान पर रहा। जूनियर श्रेणी के 53 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन का सूरज प्रथम, सोलन का ही यश पंवर द्वितीय और कांगड़ा का मंदीप सिंह तीसरे स्‍थान पर रहा।

इसके अलावा 74 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा का रवि कुमार प्रथम, रिशु डढवाल द्वितीय और आदर्श कुमार तृतीय रहे। 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा का रुद्र प्रताप सिंह प्रथम और चंबा का अंशित सिंह दूसरे स्‍थान पर रहा।

66 किलोग्राम भार वर्ग के बेेंच प्रेस स्‍पर्धा में कांगड़ा का अभय मेहरा प्रथम रहा। इसी भार वर्ग के सीनियर मुकाबले में कांगड़ा का सचिव प्रथम, शैलब जोशी दूसरे और कुनाल कटोच तीसरे स्‍थान पर रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...