पालमपुर में हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को

--Advertisement--

Image

मण्डी, नरेश कुमार

 

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को 30 मई और 27 जून की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, वे उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एआरओ मंडी में दिए हुए आरएमडीएस की समयसारिणी के अनुसार रिपोर्ट करें।

 

 

सात जून को आरएमडीएस नंबर 1000 से 1617, आठ जून को 1618 से 2229, नौ जून को 2230 से 2953 तथा दस जून को 2954 से 3657 तक के उम्मीदवार पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाकर परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

 

री मेडिकल में पास हुए 33 उम्मीदवारों ने अभी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने इन सभी उम्मीदवारों से कहा कि एआरओ मंडी में दस्तावेज के साथ पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड लें। एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...