पालमपुर और मंडी नगर निगम महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

पालमपुर और मंडी नगर निगम के महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय हो गई हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर और मंडी नगर निगम के महापौर-उपमहापौर के चुनाव की तिथियां तय हो गई हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पालमपुर नगर निगम में महापौर और उपमहापौर की तैनाती को लेकर जिला प्रशासन ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार महापौर और उपमहापौर  को 24 नवंबर को चुनाव के बाद शपथ दिलाई जाएगी।

उधर, अधिसूचना जारी होते ही कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस किसे मेयर व डिप्टी मेयर बनाती है, इस पर आज मुहर लग सकती है। पालमपुर एमसी में 15 में से 11 पार्षद कांग्रेस के हैं। दो निर्दलीय भी कांग्रेस समर्थित हैं। भाजपा के पास कुल दो पार्षद हैं।

एमसी मंडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 25 को

नगर निगम मंडी के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 25 नवंबर को तय किए गए हैं। इसी दिन मेयर-डिप्टी मेयर को शपथ भी दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मंडी नगर निगम में भाजपा के 11 और कांग्रेस के 4 पार्षद हैं। ऐसे में नगर निगम मेयर व डिप्टी मेयर को ताज किसे मिलता है, यह 25 को तय होगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...