पानी न देने पर पैरा पंप ऑपरेटर से मारपीट, पिता-पुत्र सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

पानी न देने पर पैरा पंप ऑपरेटर से मारपीट, पिता-पुत्र सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत धर्मपुर में शिकायत के बाद पानी देखने पैरा पंप ऑपरेटर से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पैरा पंप ऑपरेटर ने हरोली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता व पुत्र सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पैरा पंप ऑपरेटर संजीव कुमार के बोल

पुलिस को दी शिकायत में जल शक्ति विभाग में बतौर पैरा पंप ऑपरेटर संजीव कुमार निवासी धर्मपुर ने बताया कि मंगलवार शाम को ड्यूटी के बाद घर पहुंचा, तो गांव के ही जोगिंदर सिंह का फोन आया और पानी न देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की बात कहने लगा।

संजीव कुमार का कहना है कि कॉल आने के बाद जब वह पानी देखने के लिए जोगिंदर सिंह के घर के समीप मेन टैंक पर पहुंचे, तो वहां पर जोगिंद्र सिंह, उसका बेटा भूपेंद्र सिंह व जीवन सिंह गाली गलौच करने लगा। जब गालियां निकालने से मना किया, तो भूपेंद्र सिंह व जीवन सिंह ने थप्पड़ से मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह भाग कर निकलने की कोशिश की, तो तीनों ने रास्ता रोककर फिर से मारपीट की।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने पैरा पंप ऑपरेटर की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...