पांवटा साहिब : चौथे दिन ड्रोन से टापू पर पहुंचाई गई दवाएं, फंसे हैं पांच मजदूर

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 11 जुलाई – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के राजबन के समीप गिरी नदी में एक टापू पर फंसे पांच मजदूरों को मंगलवार सुबह ड्रोन की मदद से दवाएं पहुंचाई गई। ड्रोन का प्रयोग सफल रहा है।

मंगलवार सुबह प्रशासन ने मजदूरों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन पुनः शुरू किया। अंतिम समाचार तक सफलता नहीं मिली थी। नदी के आर से टापू तक करीब 300 मीटर दूरी होने के कारण एनडीआरएफ की कोशिश भी सफल नहीं हो पाई थी।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा था कि यदि रेस्क्यू सफल नहीं होता है तो हेलीकॉप्टर की मदद ली जा सकती है। एयरलिफ्ट की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।

बता दें कि ये मजदूर शनिवार से टापू पर फंसे हुए हैं। चारों तरफ नदी का तेज जल बहाव है। मंगलवार सुबह भी जलस्तर में कमी न आने के कारण नदी में दाखिल होना संभव नहीं था। देहरादून से राफ्ट का इंतजाम भी किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सुबह ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि टापू पर फंसे मजदूरों का राशन आज खत्म हो सकता है। चूंकि ड्रोन का प्रयोग सफल हो गया है, लिहाजा प्रशासन सैद्धांतिक तौर पर इस बात को तैयार है कि अगर राशन की कमी होती है तो उसे भी ड्रोन के माध्यम से टापू पर फंसे लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने कहा कि मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। एयरलिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...