पांचवीं के छात्र ने स्कूल से लाैटने के बाद घर में लगाया फंदा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग की बलग पंचायत के एक गांव में पांचवीं के छात्र ने घर में फंदा लगा लिया। घटना के समय बच्चा घर पर अकेला था। बच्चे ने यह खौफनाक कदम स्कूल से लाैटने के बाद उठाया। मृतक अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता था। गुरुवार को करीब 4:00 बजे रोजाना की तरह स्कूल से घर लौटा।

उसके दादा और दादी पास लगते खेत में काम कर रहे थे। शाम को अक्सर चाय लेकर खेत में जाता था, लेकिन गुरुवार को जब वह नहीं आया तो दादी करीब 5:30 बजे घर गई। घर में बच्चा कमरे की छत पर में लगी लकड़ी पर चुन्नी के फंदे पर झूल रहा था।

दादा-दादी ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत चुन्नी काटकर बच्चे को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने सांस देने और छाती पर पंपिंग के साथ प्राथमिक उपचार की कोशिश की, लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे तुरंत ठियोग सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चा नेपाली परिवार से है। यह नेपाली परिवार करीब 12 साल से स्थानीय निवासी बीरबल पांडे के पास खेतीबाड़ी का काम करता था। बीरबल ने बताया बच्चा पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने स्वभाव से शांत और अनुशासित था। उसके दादा-दादी उसे बहुत प्यार और लाड़ से रखते थे।

उनके अनुसार बच्चा शाम को चार बजे स्कूल से आने के बाद घर पहुंचा था। उसने वर्दी तक नहीं बदली थी। स्कूल के ट्रैक सूट में ही फंदा लगा लिया। इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा कि बच्चे का पिता मुंबई में काम करता है। जबकि मां उसे तीन साल की उम्र में ही छोड़ कर चली गई थी।

उधर, ठियोग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करा रही है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...