पांगी में फुल यात्रा मेले की तैयारियां शुरू

--Advertisement--

आयुक्त ने मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

चम्बा – भूषण गुरुंग

जनजातीय उपमंडल पांगी का जिलास्तरीय फुल यात्रा मेला इस वर्ष चौदह से सोलह अक्तूबर तक मनाया जाएगा। फुल यात्रा मेले के सफल आयोजन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

आवासीय आयुक्त ने फुल यात्रा मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी दिशा-निर्देश जारी किए। आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने कहा कि फुल यात्रा मेले के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से आयुर्वेदिक अस्पताल किलाड़ के प्रांगण में स्टाल्स लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया की इस बार फुल यात्रा मेले में खेल गतिविधियां भी शामिल की जाएंगी, जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रांगण में आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि 14 से 16 अक्तूबर तक माल रोड किलाड़ में सवेरे दस से रात ग्यारह बजे तक मार्ग केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों के लिए ही खुला रहेगा। आवासीय आयुक्त ने सभी से इस दौरान स्वच्छ्ता का विशेष ध्यान रखने और गंदगी न फैलाने का आग्रह भी किया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पांगी उत्सव आयोजन समिति के सदस्य एवं किलाड़-एक पंचायत के प्रधान पंचायत सतीश शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...