पहाड़ी गिरने से जेसीबी चालक घायल, दूसरे की मिट्टी में दबने से मौत

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना इंदौरा के तहत नसवाल गांव में जेसीबी मशीन से पहाड़ी की खुदाई की जा रहा थी की, ऊपर से अचानक पहाड़ी गिरकर जेसीबी के अगले हिस्से पर आ पड़ी। जिससे कि जेसीबी चालक घायल हो गया और साथ बैठे रजिंद्र पाल ने जेसीबी मशीन से छलांग लगा कर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी इतनी ज्यादा थी की वो मिट्टी के नीचे ही दफन हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक राजेंद्र कुमार पुत्र काकू राम उम्र 41 साल गांव नसवाल मृतक पेशे से मेहनत मजदूरी का काम करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक अपने पीछे एक बेटा एक बेटी को छोड़ गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में चारो और सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना पुलिस थाना इंदौरा को दी गई। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी मशीन चालक को जेसीबी को कटर के साथ काटकर बाहर निकाला गया।

जिसे इलाज के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से मिट्टी में दफन हुए व्यक्ति के शव को मिट्टी से बाहर निकला गया।

डीएसपी विशाल वर्मा के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस पास से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। पुलिस द्वारा थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...