पहले सरकार का फायदा उठाया अब कालिया नाग बनकर डरा रहे है विधायक : संजीव शर्मा

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

निर्दलीय विधायक होशियार सिंह के वायरल वीडियो पर बीजेपी के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष व एपीएमसी चेयरमैन संजीव शर्मा ने पलटवार किया है।

संजीव शर्मा ने कहा कि निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने साढ़े चार साल सरकार का फायदा उठा लिया और अब हमें कालिया नाग बनकर डरा रहे हैं। संजीव शर्मा ने कहा कि देहरा के निर्दलीय विधायक बोलते है कि वह सरकार के एसोसिएट विधायक है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारे बीजेपी के 44 विधायक जीते हैं। हमें एसोसिएट विधायक की जरूरत ही नहीं थी। लेकिन खामख्वाह ही होशियार सिंह खुद को एसोसिएट बोलकर अपना काम निकालते रहे। अब वह बीजेपी के मंत्रियों को चोर बोल रहे हैं।

इससे पहले भी विधायक उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के खिलाफ भी अनाप शनाप बयानबाजी की है। वहीं निर्दलीय विधायक ने कई बार बीजेपी मंडल को अपना विपक्ष भी कहा।

अब वह बोल रहे हैं कि मंडल में कई शेषनाग बैठे है जो उनको टिकट नहीं लेने देंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि मैं उस बयान का स्वागत करता हूँ। शेषनाग ही सही हम लोग बीजेपी के पक्के सिपाही हैं। वहीं जो नाग होते हैं वह खजाने की रखवाली करते हैं। इसलिए हम पार्टी के लिए रखवाली कर रहे हैं।

संजीव शर्मा ने कहा कि हम पार्टी में शेषनाग होंगे लेकिन कालिया नाग नहीं हैं। होशियार सिंह बार बार कुछ न कुछ बोले जा रहे हैं यह चुने हुए विधायक के अच्छा नहीं है। गौर रहे देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं कि बीजेपी के शेषनाग मुझे पार्टी में आने से रोक रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि जब मैं विधानसभा जाता हूँ तो सभी कहते हैं कि पागल आ गया। सभी मंत्री मुझसे डरते है और डरता वही है जो चोर होता है। इस बयान को सीधे जयराम सरकार पर हमला बताया जा रहा है। इससे पहले भी होशियार सिंह का जूते मारने वाला बयान खूब वायरल हुआ।

उस समय भी कहीं ना कहीं इनके इस भाषण को भाजपा के एक मंत्री के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। अब एक बार फिर उन्होंने सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के ऊपर निशान साथा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...