पशुओं के लिए चारा काट रहा था पूर्व सैनिक, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाहड में एक व्यक्ति की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाहड पंचायत के संघ गांव निवासी अमी चंद (62) पुत्र कश्मीर सिंह दोपहर के समय पशुओं के लिए बांस से घास काट रहा था कि अचानक उसका पांव फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया।

घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक पूर्व सैनिक था और वह अपने पीछे पत्नी व 2 बेटे छोड़ गया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...