पर्यटक को होटल में चिट्टे की सप्‍लाई करने पहुंचा शातिर, पुलिस ने बड़ी खेप के साथ दबोचा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के एक होटल में पर्यटक को चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रितिक निवासी हाउस नंबर 2005, ए 3 बेरी बाग सुकुपुरा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई है।

पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईयू) को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित राम बाजार स्थित एक होटल में चिट्टे की सप्लाई करने वाला है। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने इसके पास से 29.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। देर शाम पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इसके कनेक्शन को ढूंढने में जुट गई है। यह कहां से चिट्टा लाता था और किन किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...