परिवहन निगम के चालक ने निजी बस परिचालक को जड़े चांटे, कार्रवाई को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

न्यू बस अड्डे में दो बस चालकों में हाथापाई

चम्बा – भूषण गुरुंग

शहर के न्यू बस अड्डे में परिवहन निगम बस चालक ने निजी बस के परिचालक के साथ हाथापाई कर डाली। इसके चलते अड्डा परिसर में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण होकर रह गया। मौके पर मौजूद चालकों व परिचालकों ने बीच-बचाव करके माहौल को शांत किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को परिवहन निगम की पठानकोट रूट की बस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से मुख्यालय पहुंची। इस पर चंबा- डलहौजी रूट की निजी बस के परिचालक ने निगम के चालक से इसकी वजह पूछी। इस दौरान कथित तौर पर परिवहन निगम के चालक ने निजी बस के परिचालक को चांटे जड़ दिए।

चालक व परिचालक को उलझता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। निजी बस चालक व परिचालक यूनियन के प्रधान मनोज कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

निजी बस चालक एवं परिचालक यूनियन के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि निगम की ओर से मामले को लेकर समझौता होने की बात कहकर गुमराह किया गया।

उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के चालक ने मारपीट करने के साथ पीडि़त परिचालक को जान से मारने की धमकी भी दी है।

इसके चलते परिवहन निगम के चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी चंबा को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें आरोपी चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भड़की भीषण आग, करोड़ों रुपए के नुक्सान की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार...