परिजनों के नंबर ब्लॉक कर 16 वर्षीय किशोर घर से गायब, जगह-जगह ढूंढने के बाद भी सुराग नहीं

--Advertisement--

कुमारसैन में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन, जगह-जगह ढूंढने के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, नंबर ब्लॉक करने से बढ़ी टेंशन

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में नाबालिगों के घर से लापता होने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कई मामलों में बच्चे बिना किसी जानकारी के घर छोड़ देते हैं, जिससे परिवार और पुलिस के सामने उन्हें तलाशना बड़ी चुनौती बन जाता है। जिला शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोर अचानक घर से लापता हो गया।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार वह गत चार फरवरी को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला गई थीं और पांच फरवरी को वापस लौटीं तो उनका बेटा घर पर नहीं मिला। आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने जब किशोर के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो पता चला कि उसने परिवार के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए थे, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में थाना कुमारसैन में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...