पत्नी को लाने ससुराल गए व्यक्ति की उल्टियां लगने से मौत

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

उप तहसील भराड़ी के तहत आने वाले बणी पंडिता में अपने ससुराल गए एक युवक की उल्टियां आने से मौत हो गई। 31 वर्षीय कुलवीर कुमार निवासी फागत डाकघर सलाओ को अपनी पत्नी को लाने के लिए बणी पंडिता में अपने ससुराल गया था।

उसने कथित तौर पर शराब का सेवन कर लिया और रात को उसे उल्टियां आने लगीं। उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर स्वजन उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी भराड़ी लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना भराड़ी पुलिस सीएचसी पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल घुमारवीं भेजा।

डीएसपी नैना देवी चंद्रकांत सिंह के बोल

डीएसपी नैना देवी चंद्रकांत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...