पति राज कुंद्रा के साथ मां चामुंडा के दर पहुंची शिल्‍पा शेट्टी

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा व बच्‍चों के साथ मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम पहुंची। यहां पर उन्होंने मां के दरबार में पूजा अर्चना की। इसके बाद शिल्पा शेट्टी स्वजनों के साथ बगलामुखी माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए रवाना हुईं। चामुंडा मंदिर में प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी लीं। शिल्पा शेट्टी ने पीले रंग के वस्त्र पहने हैं और उनके पति भी पीले रंग के कपड़े पहने हुए मंदिर पहुंचे। बताया जा रहा है शिल्‍पा शेट्टी ने माता बगलामुखी के मंदिर में विशेष पूजा रखी है। बीते दिनों राज कुंद्रा एक केस में फंस गए थे, कई दिन उन्‍हें जेल में रहना पड़ा था। अब जमानत मिलने के बाद शिल्‍पा शेट्टी पूरे परिवार के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में पहुंची हैं।

मैक्लोडगंज में तिब्बती व्यंजनों का लिया लुत्फ

शिल्‍पा शेट्टी ने रविवार को होटल तिब्बत किचन में दोपहर का भोजन किया था। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा के अलावा तीन लड़कियां व एक लड़के सहित एक अन्य पुरुष व महिला भी साथ थी।। बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने यहां दोपहर के भोजन में तिब्बतियन फूड मोमो और थुपका का स्वाद चखा था। होटल तिब्बत किचन में वह करीब ढाई घंटें तक ठहरीं। दोपहर के भोजन के दौरान उन्हें एक होटल के बाहर देखते ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया।

इस दौरान होटल में मौजूद तिब्बतियन ने जब शिल्पा को पहचाना तो उनके साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, जिसे शिल्पा ने स्वीकार करते हुए तिब्बती लोगों के साथ होटल में फोटो खिंचवाई। बालीवुड अभिनेत्री स्वजनों के साथ मैक्लोडगंज घूमने आई हैं और करीब दो से तीन दिनों तक यहीं रहेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...