पति-पत्नी और वो….भरे बाजार में भिड़ी महिलाएं, दुकानदारों ने किया बीच बचाव

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत पड़ते नादौन शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाएं आपस में बुरी तरह गुत्थमगुत्था हो गई। बड़ी मुश्किल से स्थानीय दुकानदारों व राह चलते लोगों ने महिलाओं को शांत किया।

यह झगड़ा छोटे से बच्चे को साथ लेकर घूम रही एक विवाहिता, उसकी मां तथा एक अन्य लडक़ी के बीच हुआ। पता चला है कि विवाहिता के पति को लेकर यह मारपीट हुई है।

विवाहिता और उसकी मां का आरोप था कि विवाहिता का पति उनका फोन तक नहीं उठा रहा है और इस लडक़ी के बहकावे में आ गया है, वहीं आरोपी लडक़ी का कहना था कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है।

दोनों परिवारों का आमना-सामना संयोगवश शहर के अपर बाजार के बीचो-बीच हो गया। इस दौरान दोनों के बीच न केवल बहस हुई, बल्कि जमकर हाथापाई भी हुई।

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है, तो मामले की छानबीन की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...