पति ने बेच दी पत्नी की इज्जत, पीडि़ता को अकेला छोड़ आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक पति द्वारा पत्नी से देह व्यापार करवाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बद्दी पुलिस को महिला थाना पंचकूला हरियाणा से प्राप्त शिकायत में चार माह की गर्भवती ने अपने पति निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ देह व्यापार करवाने का आरोप जड़ा है। पीडि़ता का पति बद्दी में कार्यरत है।

पीडि़ता ने कहा कि तीन साल पहले दिल्ली में एक शादी समारोह में उसे वह मिला था। इसके बाद उपरोक्त व्यक्ति दिल्ली से उसके साथ मोहाली आ गया, जहां उसका शारीरिक शोषण किया।

पीडि़ता ने आरोप जड़ा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर इससे देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। वह इसे पंजाब, हिमाचल व जम्मू में अलग-अलग होटलों में ले जाता था।

पीडि़ता ने कहा कि जब उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की धमकी दी, तो उसने अगस्त 2021 में शादी कर ली।

शादी के बाद भी उसे दोबारा देह व्यापार में धकेल दिया। शादी से पहले दो मर्तबा गर्भपात भी करवाया है। अब वह चार माह की गर्भवती है और उसका पति अढ़ाई महीने पहले बेसहारा छोडक़र उत्तर प्रदेश चला गया है ।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया गया है, जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...