पठानकोट-भरमौर NH पर खाई में गिरने से बची निजी बस, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-भरमौर एनएच-154ए पर धरवाला बाजार के समीप चूड़ी में कांगड़ा से भरमौर की तरफ जा रही एक निजी बस खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बच गई।

जानकारी के अनुसार बस के आगे का पहिया कच्ची सड़क में दब गया। बस में करीब 30 से 35 सवारियां थीं, बस का पहिया धंसने के बाद यहां सवार लोगों में चीखोपुकार मच गई।

गनीमत रही कि बस नीचे नहीं लुढ़की अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन द्वारा बस को निकाला गया जिसके बाद बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

बता दें कि यहां बीते दिनों भारी बारिश के कारण सड़क का काफी हिस्सा धंस गया है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।

यहां मार्ग को सुधारने के लिए बार-बार प्रशासन व विभाग से आग्रह किया जा रहा है। जब तक यहां पक्की दीवार नहीं लगती तब तक खतरा बरकरार रहने वाला है।

लोगों ने कहा कि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन उक्त स्थान पर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सड़क के नीचे से पक्की दीवार लगाकर सड़क को ठीक करने व ऐसे खतरनाक मार्ग पर बड़े वाहनों को बंद करने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...