पचरुखी में 1 मार्च से 22 वीं ऑल इंडिया वाईएस परमार मेमोरियल टूर्नामेंट का आगाज़

--Advertisement--

आयुष, युवा सेवाएं, खेल एवं विधि मंत्री यादविंदर गोमा करेंगे शुभारंभ।

धर्मशाला, 26 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने जानकारी दी है कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा 22वीं ऑल इंडिया वाईएस परमार मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन 1 मार्च से 3 मार्च, 2026 तक पंचरूखी, जिला कांगड़ा में किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश की आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, एचएसआईडीसी, भारतीय नेवी, भारतीय सेना, इनकम टैक्स अहमदाबाद तथा उत्तर रेलवे शामिल हैं।

टूर्नामेंट का शुभारंभ 1 मार्च को प्रातः 11 बजे हिमाचल प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं, खेल एवं विधि मंत्री यादविंदर गोमा द्वारा किया जाएगा। समापन समारोह 3 मार्च, 2026 को सायं 3 बजे उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

टूर्नामेंट के आयोजन की सभी तैयारियां युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा पूर्ण की जा रही हैं। खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...